Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दो युवकों का रेलवे ट्रैक पर मिला शव , अपराध से हैं पुराना नाता

दो युवकों का रेलवे ट्रैक पर मिला शव , अपराध से हैं पुराना नाता

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में देवरिया और बैतालपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर रविवार को दो युवकों के शव मिला। सूचना मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दोनों युवक का अपराध जगत से पूराना नाता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

थानेदार राकेश कुमार राय ने बताया कि मृतकों की पहचान सलमान उर्फ मिते (18) और किशन (19) के रूप में हुई है। सलमान महुआरूच्चापार क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसके खिलाफ जीआरपी में पांच मुकदमे दर्ज हैं, जबकि एक मामला सदर कोतवाली क्षेत्र में भी दर्ज बताया गया है।

उन्होंने बताया कि वहीं दूसरे युवक किशन, सदर कोतवाली क्षेत्र के सुगर मिल इलाके का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार वह शनिवार रात घर से गोरखपुर जाने की बात कहकर निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रविवार को रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान की। दो मुकदामा जीआपीरपी देवरिया और दो सदर कोतवाली में दर्ज है।

प्रारंभिक जांच में दोनों शव ट्रेन की चपेट में आने से कटे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi