Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
एक और मुसीबत में घिरीं कंगना रनौत.

एक और मुसीबत में घिरीं कंगना रनौत.

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में अपने बयान को लेकर कंगना रनौत एक बार फिर मुश्किलों में फंसती नजर आ रही हैं। मुंबई पुलिस ने जाने माने लेखक-गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत को तलब किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंगना को शुक्रवार को जुहू पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। अख्तर ने कंगना पर टेलीविजन साक्षात्कारों में कथित रूप से उनके खिलाफ मानहानि करने वाली और निराधार टिप्पणियां करने पर पिछले साल नवंबर में अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष आपराधिक शिकायत दर्ज करायी थी।

जावेद अख्तर ने दावा किया कि पिछले साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद टीवी साक्षात्कारों में बॉलीवुड में गुटबाजी का उल्लेख करते हुए कंगना ने उनका नाम इसमें घसीटा था।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कंगना ने झूठा दावा किया कि अख्तर ने ऋतिक रोशन से उनके कथित संबंध को लेकर चुप रहने की धमकी दी थी। शिकायत में कहा गया है कि इससे अख्तर की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है। अदालत ने 17 जनवरी को पुलिस को इस मामले में जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए एक फरवरी तक का समय दिया था।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi