गिलोय : गिलोय का जूस टेस्ट में भले ही कड़वा लगता हो, लेकिन सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचाने की क्षमता रखता है। आज हम आपको बताएंगे कि रेगुलरली गिलोय का जूस पीने से आपके शरीर पर और आपकी सेहत पर क्या-क्या पॉजिटिव असर पड़ सकता है।
क्या आप कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बार-बार बीमार पड़ जाते हैं? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर रोज गिलोय का जूस पीने से आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बना पाएंगे। गिलोय का जूस शरीर को संक्रमण से बचाने में कारगर साबित हो सकता है।
डायबिटीज पेशेंट्स के लिए गिलोय का जूस काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। गिलोय के जूस में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में असरदार साबित हो सकते हैं। प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए भी गिलोय के जूस को कंज्यूम किया जा सकता है।
गिलोय के जूस को गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए गिलोय के जूस का सेवन किया जा सकता है। क्या आप जानते हैं कि गठिया के मरीजों को भी गिलोय का जूस पीने की सलाह दी जाती है?
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह खाली पेट 15-30 मिली गिलोय के जूस को बराबर मात्रा में पानी के साथ मिलाएं। आप इस तरह से गिलोय का जूस पी सकते हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

