Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
हिन्दुस्तान ओलंपियाड में चमके स्कालर एकेडमी के छात्र-छात्राएं, प्रमाण पत्र पाकर खिले चेहरे

हिन्दुस्तान ओलंपियाड में चमके स्कालर एकेडमी के छात्र-छात्राएं, प्रमाण पत्र पाकर खिले चेहरे

तरौला(बलरामपुर)। हिन्दुस्तान ओलंपियाड 2025 प्रतियोगिता परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कालर एकेडमी इंटर कॉलेज उतरौला के छात्र-छात्राओं को बुधवार को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

प्रमाण पत्र मिलने पर छात्र-छात्राएं गदगद हो गए और विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा।

प्रतियोगिता में दिखाया दम
विद्यालय के प्रबंधक रेखा शर्मा व डायरेक्टर असलम शेर खां ने बताया कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों की सामान्य ज्ञान, विज्ञान, गणित और करंट अफेयर्स की समझ को बढ़ाना है। इस परीक्षा में स्कालर एकेडमी के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था और अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

प्रमाण पत्र पाकर उत्साहित हुए छात्र
कार्यक्रम में सफल छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से उनकी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है और आगे भी वे बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

शिक्षकों ने दी बधाई
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधक ने कहा कि विद्यालय आगे भी छात्रों को इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi