Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ईसानगर पुलिस ने "आई जी आर एस" शिकायत में लगाई फर्जी आख्या

ईसानगर पुलिस ने "आई जी आर एस" शिकायत में लगाई फर्जी आख्या

मरिया-खीरी,01 जून(तरूणमित्र)। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा आम जनमानस को शिकायत प्रणाली सुलभ बनाने के लिए भले ही आई जी आर एस के माध्यम से आनलाइन शिकायत की सुविधा प्रदान की हो, लेकिन पुलिस महकमे के कुछ लापरवाह अधिकारी अपनी किरकिरी से बचने के लिए शिकायतों का फर्जी निस्तारण कर रैंक बढ़ाने का प्रयास कर रहे है।

आईजीआरएस में ईसानगर पुलिस द्वारा शिकायतों का फर्जी निस्तारण कर रैंक बढ़ाने का भंडाफोड़ तब हुआ जब सोमवार की सुबह करीब ,11: 00 बजे कस्बा खमरिया निवासी श्रीप्रकाश पुत्र रामासरे गौतम द्वारा पुलिस अधीक्षक खीरी को शिकायती पत्र देकर ईसानगर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। आरोप है कि पीड़ित के बाइक खरीद मामले में पैसे के लेनदेन को लेकर ऑनलाइन शिकायत की गई थी। जिसमें ईसानगर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह व जांच अधिकारी उप निरीक्षक हरेंद्र कुमार द्वारा शिकायत का फर्जी तरीके से निस्तारण कर आख्या में दर्शाया गया कि पीड़ित के पास पैसों के लेनदेन का कोई साक्ष्य मौजूद नहीं है। जब कि पीड़ित के पास ऑनलाइन लेनदेन का स्क्रीन शॉट और विपक्षी द्वारा लिखकर दिया गया समझौता पत्र मौजूद है। आरोप है कि जांच अधिकारी द्वारा कोई साक्ष्य नहीं लिया गया और मनगढ़ंत आख्या लगाकर शिकायत में फर्जी आख्या लगा दी गई।

शिकायतकर्ता के मुताबिक एसपी खीरी द्वारा मामले की जांच सीओ धौरहरा से करवाने का आश्वासन दिया गया है। अब देखना यह है कि फर्जी तरीके से निस्तारण दिखा कर रैंक बढ़ाने वाली ईसानगर पुलिस पर उच्चाधिकारी क्या कार्यवाही करते है?

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi