Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कोलकाता व बेंगलुरु के ताजे फूलों से सजेगा श्याम दरबार

कोलकाता व बेंगलुरु के ताजे फूलों से सजेगा श्याम दरबार

खनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में आगामी नौ जुलाई को वार्षिक उत्सव श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बाबा श्याम का दरबार विशेष रूप से सजाया जाएगा।

मंदिर समिति ने उत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिर के महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष बाबा श्याम का दिव्य " फूल बंगला " कोलकाता और बेंगलुरु से मंगाए गए ताजे एवं सुगंधित फूलों से सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सजावट में किसी भी प्रकार के कृत्रिम फूलों का उपयोग नहीं किया जाएगा।

फूलों की मनमोहक सजावट के बीच बाबा श्याम के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। उत्सव का शुभारंभ प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन के साथ किया जाएगा। इसके उपरांत कानपुर के श्याम भक्त कृष्ण कुमार तुलस्यान के सान्निध्य में अखंड ज्योति पाठ आयोजित होगा। भक्ति संगीत, श्याम भजनों और जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा। मंदिर के कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि वार्षिक उत्सव में शामिल होने के लिए करीब 400 श्रद्धालु पहले ही अपना पंजीकरण करा चुके हैं। बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर समिति द्वारा दर्शन, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित किया जा रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi