Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
लखनऊ हादसा: निर्माणाधीन अस्पताल की दीवार धंसी,दबने से मजदूर की मौत

लखनऊ हादसा: निर्माणाधीन अस्पताल की दीवार धंसी,दबने से मजदूर की मौत

खनऊ। गुरुवार विभूतिखंड इलाके में एनटीपीसी बिल्डिंग और साइबर हाइट्स के पास निर्माणाधीन अस्पताल की दीवार गिर गई। गुरुवार सुबह नींव के बगल में खुदाई के दौरान दीवार के पीछे से मिट्टी खिसक गई।

इसमें 2 मजदूर दब गए। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रगेड मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया तो एक मजदूर अचेत अवस्था में मिट्टी से निकाला गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विभूतिखंड थाने के इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बाराबंकी रामनगर के लक्ष्मी शंकर अवस्थी (35) के रूप में हुई। दूसरे साथी तुलसीराम को कम चोट थी। उसे पुलिस ने लोहिया संस्थान में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना करीब 10 बजे हुई। एलडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने मौके पर निरीक्षण किया। उनका कहना है कि डी 63 का नक्शा पास है। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। जिस जमीन पर हादसा हुआ है, उस पर हॉस्पिटल बन रहा है। इसका मानचित्र प्राधिकरण से पास है।

मौके पर मौजूद एक बुजुर्ग ने बताया कि दो आदमी नींव की सफाई कर रहे थे। उसी समय मिट्टी खिसक गई। दोनों उसी में दब गए। करीब आधे घंटे तक हम 10 लोग हाथों से मिट्टी निकालते रहे। करीब 40 मिनट बाद पुलिस यहां आई। वे दोनों हमारे पास के गांव के थे।

एसीएम सचिन वर्मा ने बताया कि आपदा राहत कोष के जरिये मृतक लक्ष्मीशंकर के परिजन को 4 लाख रुपए की सहायता तत्काल दिलाई जा रही है। मामले में लेखपाल से रिपोर्ट ली जाएगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi