Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मानसून से पहले नगर पालिका उतरौला ने शुरू की नालों की सफाई, जलजमाव रोकने की तैयारी

मानसून से पहले नगर पालिका उतरौला ने शुरू की नालों की सफाई, जलजमाव रोकने की तैयारी

तरौला, (बलरामपुर)। उप जिला अधिकारी मनोज कुमार सरोज के निर्देशानुसार आगामी बरसात को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन उतरौला ने नगर क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर नालों की सफाई अभियान शुरू कर दिया है।

नगर में कहीं भी बारिश का पानी न रुके, इसके लिए प्रमुख नालों की सिल्ट और गंदगी हटाई जा रही है।

इन नालों की हो रही सफाई
चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका टीम द्वारा बस स्टॉप नाला दोनों साइड, मछली मंडी नाला दोनों साइड, काशीराम कॉलोनी नाला, सुभाष नगर मुर्गी फार्म नाला, कुंडवा नाला, मनोज कसेरा के घर से राम सहाय तक नाला, यतीम खाना से छोटी मस्जिद तक नाला, अब्बास कुरैशी से चबचवा तक नाला और नरेंद्र पटवा के घर के पीछे वाले नाले सहित नगर के सभी प्रमुख नालों की सफाई कराई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि मानसून से पहले सभी नालों को पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा, ताकि बरसात में पानी की निकासी सुचारू रहे और लोगों को जलभराव की दिक्कत न हो। सफाई कर्मियों की टीम लगातार काम कर रही है।

नागरिकों से अपील
नगर पालिका ने आमजन से अपील की है कि नालों में कचरा न डालें। कचरा डालने से नाले जाम हो जाते हैं और बरसात में जलजमाव की स्थिति बनती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi