Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मीरजापुर: सुखड़ा नहर में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मीरजापुर: सुखड़ा नहर में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के हलिया थाना क्षेत्र के सिकटा गांव स्थित सुखड़ा नहर में शुक्रवार दोपहर स्नान के दौरान 16 वर्षीय किशोर विनीत की डूबने से मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिकटा कहार बस्ती निवासी लोटारान उर्फ पंचराज का पुत्र विनीत अपने भाई और अन्य साथियों के साथ सुखड़ा नहर के झाल पर स्नान करने गया था।

स्नान के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। भाई के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक श्यामलाल ने सिंचाई विभाग से संपर्क कर नहर का पानी बंद कराया। करीब दो घंटे बाद पानी कम होने पर ग्रामीण नहर में उतरे और घटना स्थल से लगभग दस मीटर दूर विनीत का शव बरामद किया गया।

किशोर का शव मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था और बाहर रहकर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। मां रतना का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

ग्रामीणों ने बताया कि सुखड़ा नहर में पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग से झाल के पास सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्नान के दौरान किशोर की नहर में डूबने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi