Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
"मिशन सेफ फ्यूचर" अभियान शुरू,,मानकों का पालन न करने वाले स्कूल वाहनों पर कार्रवाई, 13 चालान और दो वाहन सीज

"मिशन सेफ फ्यूचर" अभियान शुरू,,मानकों का पालन न करने वाले स्कूल वाहनों पर कार्रवाई, 13 चालान और दो वाहन सीज

रैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में शुक्रवार की सुबह स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा "मिशन सेफ फ्यूचर" अभियान के तहत विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

अपर परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार 1 जुलाई से 15 जुलाई तक जनपद में स्कूल वाहनों की सघन जांच की जा रही है। अभियान के दौरान मानकों का पालन न करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
शुक्रवार को चलाए गए विशेष अभियान के तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) एनसी शर्मा ने विभिन्न स्कूल वाहनों की जांच की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 13 स्कूल वाहनों के चालान किए गए। वहीं बिना पंजीकरण संचालित हो रहे दो स्कूल वाहनों को कार्रवाई करते हुए कोतवाली सदर औरैया क्षेत्र की देवकली पुलिस चौकी में निरुद्ध (सीज) कर दिया गया।

एनसी शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान फिटनेस, परमिट, बीमा, फायर सेफ्टी, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर तथा वाहन चालकों के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूल संचालकों और वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।परिवहन विभाग ने स्कूल संचालकों से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi