Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नगर निगम ने अभियान चलाकर हटाया अवैध कब्जा,25 दुकानें हटाई गईं

नगर निगम ने अभियान चलाकर हटाया अवैध कब्जा,25 दुकानें हटाई गईं

खनऊ। शनिवार नगर निगम ने अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की। नगर निगम के जोन-3 में साहू एजेंसी से महानगर की दोनों पटरियों तथा बादशाह नगर से अकबर नगर तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

इस दौरान गन्ने की मशीनें, पान की दुकानें, गुमटियां और कुल 25 अवैध दुकानों को हटाया गया। इसके अलावा मौके से 2 पानी के ड्रम, 1 इंजन स्टार्ट करने वाला हैंडल, 3 कुर्सियां, 1 ठेला, 1 काउंटर और 1 हाइड्रोलिक जैक सहित अन्य सामान जब्त किया गया।

जोन-7 में पॉलिटेक्निक चौराहे से कमता तक तथा सेक्टर-9 सेंट मैरी स्कूल के आसपास नालियों, नालों और सड़कों की दोनों पटरियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान 1 भगोना, 4 कुर्सियां और 7 कैरेट जब्त किए गए, जबकि 3 लोहे के काउंटर, 2 ठेले, 4 ठेलियां और 1 गुमटी को हटाया गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi