Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ओमप्रकाश राजभर से मिले शिक्षक अभ्यार्थी, सौंपा ज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर से मिले शिक्षक अभ्यार्थी, सौंपा ज्ञापन

लखनऊ। आरक्षण विसंगति के मुद्दे पर न्याय की मांग को लेकर संघर्षरत अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को पुन: कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थी पिछले 53 दिनों से लखनऊ के ईको गार्डन में अनवरत धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे तूफान सिंह ने बताया कि 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी विसंगति के कारण प्रभावित अभ्यर्थी पिछले कई वर्षों से न्याय की मांग कर रहे हैं।

अभ्यर्थियों का कहना है कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश के अनुसार ओबीसी अभ्यर्थियों को आरक्षित श्रेणी में मानते हुए 150 में से 60 अंक अर्थात 40 प्रतिशत के आधार पर परिणाम संशोधित किया जाए तथा नियमानुसार पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जाए। साथ ही दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आदि को भी लाभ मिले।

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व दस्तक दो अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आवास पर अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। उस दौरान मंत्री ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर प्रकरण के समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिया था।

आशुतोष सिंह ने बताया कि मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आश्वासन दिया कि आरक्षण के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा और यदि भर्ती प्रक्रिया में कोई विसंगति हुई है, तो उसे सुधारते हुए प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार को इस मामले का जल्द निस्तारण करना चाहिए।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi