Dailyhunt
पंजाब किंग्स ने एकतरफा अंदाज में मुंबई इंडियंस को हराया

पंजाब किंग्स ने एकतरफा अंदाज में मुंबई इंडियंस को हराया

ईपीएल : आईपीएल 2026 का 24वां मैच में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने थी। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहां पंजाब किंग्स ने एकतरफा अंदाज में 7 विकेट जीत दर्ज की।

पंजाब के लिए यह इस सीजन की चौथी जीत है। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए यह लगातार चौथी हार है। इस जीत के बाद पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में 9 अंकों के साथ पहले नंबर पर पहुंच गई है। मुकाबले की बात करें तो वहां पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और उन्होंने फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यहां मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। इस टारगेट को पंजाब किंग्स ने आसानी से 16.3 ओवर में हासिल कर लिया।
मुंबई के लिए इस मैच में डी कॉक ने शानदार पारी खेलते हुए शतक लगाया। वहीं नमन धीर ने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। डी कॉक 60 बॉल पर 112 रन बनाकर नाबाद लौटे। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं नमन धीर ने 31 बॉल में तीन चौके और इतने ही छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हो गए। पंजाब की गेंदबाजी की बात करें तो वहां अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 22 रन खर्च करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं पंजाब किंग्स की तरफ से इस मुकाबले में प्रभसिमरन सिंह ने मैच विनिंग पारी खेली। वहीं श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतक लगाया। अय्यर 35 बॉल पर 66 रन बनाकर आउट हुए। प्रभसिमरन ने इस मैच में 39 बॉल पर नाबाद 80 रन की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए।

MI vs PBKS मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi