Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
प्रधानों को प्रशासक बनाने के निर्णय का स्वागत, सरकार का जताया आभार

प्रधानों को प्रशासक बनाने के निर्णय का स्वागत, सरकार का जताया आभार

तरौला (बलरामपुर)। ब्लाक परिसर में प्रधान संघ गैंड़ास बुजुर्ग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के निर्णय पर राज्य सरकार के प्रति आभार जताया गया।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार के इस फैसले से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की रफ्तार बनी रहेगी और ग्रामीण जनता को योजनाओं का लाभ लगातार मिलता रहेगा।

इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष रुपेश सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त कर पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति भरोसा और सम्मान व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान गांव की समस्याओं और जरूरतों से सीधे जुड़े रहते हैं तथा ग्रामीण विकास योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्य, स्वच्छता अभियान, पेयजल व्यवस्था, सड़क, नाली और अन्य जनहित के कार्य लगातार संचालित होते रहते हैं। ऐसे में सरकार का यह निर्णय ग्रामीण विकास को निरंतर बनाए रखने वाला साबित होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी देकर यह स्पष्ट किया है कि गांवों के विकास में ग्राम प्रधानों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इस निर्णय से प्रधानों का मनोबल बढ़ा है और पंचायत प्रतिनिधि अधिक जिम्मेदारी के साथ गांवों के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

महामंत्री रविन्द्र गुप्त ने बताया कि राज्य सरकार एवं पंचायती राज मंत्री द्वारा लिया गया यह निर्णय पंचायत व्यवस्था को सशक्त बनाने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। गांवों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पंचायतों को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने से विकास कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी और पंचायत स्तर पर योजनाओं का संचालन प्रभावी ढंग से होता रहेगा।

प्रधान प्रतिनिधि फखरुद्दीन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधानों पर विश्वास जताकर उनका सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करते हैं। सरकार के इस फैसले से पंचायत प्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि सभी प्रधान ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ गांवों के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे तथा सरकार की योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। ग्राम प्रधान राजेश गुप्त, अमित मिश्र, दिलीप यादव, राजेश वर्मा, शिवप्रसाद वर्मा, गोपीनाथ वर्मा, कर्रार अली, जावेद सहित अन्य प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi