Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कन्या इंटर कॉलेज में किया पौधरोपण

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कन्या इंटर कॉलेज में किया पौधरोपण

दायूं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री एवं स्टार प्रचारक आबिद रजा ने कन्या इंटर कॉलेज परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। लगातार बढ़ते प्रदूषण, घटते वन क्षेत्र और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने का सबसे प्रभावी उपाय अधिक से अधिक वृक्षारोपण है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और हरियाली के बिना स्वस्थ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व की आधारशिला हैं। आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देने के लिए आज से ही व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाने की आवश्यकता है।

पूर्व मंत्री ने बताया कि वह गांव गांव जाकर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से नीम, जामुन और बरगद जैसे छायादार एवं जीवनदायी वृक्ष लगाने का अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये वृक्ष केवल ऑक्सीजन और छाया ही नहीं देते, बल्कि सामाजिक समानता और भाईचारे का भी प्रतीक हैं। जिस प्रकार ये पेड़ बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों को समान रूप से छाया और शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, उसी प्रकार समाज में भी समानता, समरसता और आपसी सौहार्द की भावना मजबूत होनी चाहिए। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक युवा वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प ले, तो पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में हरियाली का नया इतिहास लिखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर, खेत, विद्यालय, सार्वजनिक स्थानों और खाली पड़ी भूमि पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षित रखें। यही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी और सच्ची सेवा होगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक पौधरोपण तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में पर्यावरण जागरूकता, हरियाली बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण बचाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi