Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी को आया हार्ट अटैक, लोहिया में इलाज जारी, हालत स्थिर

पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी को आया हार्ट अटैक, लोहिया में इलाज जारी, हालत स्थिर

खनऊ। शुक्रवार वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी को दिल का दौरा पड़ने पर सिविल हॉस्पिटल से दोपहर करीब 2:30 बजे डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। हार्ट डिपार्टमेंट में वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पार्टी कार्यालय में पूर्व अध्यक्ष राम शरण दास की जयंती मनाई जा रही थी। इसी कार्यक्रम में सुबह 11:15 मिनट पर राजेन्द्र चौधरी मंच की ओर बढ़ रहे थे तभी लड़खड़ाकर गिर पड़े। सुरक्षा कर्मी व अन्य लोगों ने उन्हें तत्काल सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक आने की आशंका जताई गई। सूचना मिलने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सिविल अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

अखिलेश यादव ने कहा कि फिलहाल उनकी हालत ठीक है। डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज शुरू कर दिया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी जांच और इलाज की। इसके बाद दोपहर में उन्हें डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि हार्ट अटैक की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से मुलाकात कर राजेंद्र चौधरी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान अस्पताल में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी पहुंचना शुरू हो गया। अखिलेश यादव ने कहा, फिलहाल उनकी हालत ठीक है। डॉक्टरों ने शुरुआती उपचार शुरू कर दिया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। यदि डॉक्टरों की सलाह होगी, तो उन्हें बेहतर इलाज के लिए किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा।

सपा नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक उनसे मिलने सिविल अस्पताल पहुंचे। डिप्टी सीएम ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट के बाद राजेंद्र चौधरी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। उन्होंने कहा कि प्रो. भुवन चंद्र तिवारी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान शिफ्ट किया जाएगा।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि राजेंद्र चौधरी जी शीघ्र स्वस्थ हों। राजेंद्र चौधरी की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और आगे की स्थिति मेडिकल जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi