Dailyhunt
राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित, महत्वपूर्ण विधेयक पर फिर होगी बैठक

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित, महत्वपूर्ण विधेयक पर फिर होगी बैठक

ई दिल्ली। राज्यसभा की कार्यवाही को लेकर गुरुवार को तस्वीर साफ हो गई, जब संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन में घोषणा की कि मौजूदा सत्र को स्थगित किया जाएगा और कुछ हफ्तों बाद ह्यमहत्वपूर्णह्ण विधेयक पर चर्चा के लिए फिर से बुलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच बातचीत हो चुकी है और आगे की रणनीति तय करने के लिए दो-तीन सप्ताह बाद बैठक आयोजित की जाएगी।

रिजिजू का यह बयान उस समय आया, जब विपक्ष ने बजट सत्र को आगे बढ़ाने या अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार सभी दलों के साथ संवाद बनाए हुए है और जरूरी विधायी कार्यों के लिए सहयोग की अपेक्षा रखती है।

सत्र के दौरान आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक और जन विश्वास (धारा संशोधन) विधेयक को पारित कराने की योजना भी सरकार ने रखी। रिजिजू ने विपक्ष से अपील की कि वह महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहयोग करे और उन्हें राजनीतिक विवाद का विषय न बनाए। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सदन में सियासी बयानबाजी भी तेज रही।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi