Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से मिले पूर्व विधायक राजेश यादव, समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से मिले पूर्व विधायक राजेश यादव, समर्थकों के साथ पार्टी में हुए शामिल

खनऊ। राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास मंत्री चौधरी जयंत सिंह से सोमवार को उत्तर प्रदेश के संभल गुन्नौर से पूर्व विधायक राजेश यादव ने दिल्ली में मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने रालोद अध्यक्ष के नेतृत्व में आस्था जताते हुए राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने की घोषणा की।

उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद के.सी. त्यागी मौजूद रहे।

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने बताया कि पूर्व विधायक राजेश यादव के पार्टी में शामिल होने से पूरे प्रदेश में दल को मजबूती मिलेगी और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को व्यापक स्तर पर पहुंचाया जा सकेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi