Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रेहरा-मनकापुर मार्ग पर बसें नहीं, महिलाओं को नहीं मिला मुफ्त सफर

रेहरा-मनकापुर मार्ग पर बसें नहीं, महिलाओं को नहीं मिला मुफ्त सफर

तरौला, बलरामपुर। मुख्यमंत्री की निशुल्क बस यात्रा की सुविधा से अयोध्या-मनकापुर ,सादुल्लाहनगर व रेहरा मार्गों की महिलाएं वंचित रहीं। इन मार्गों पर लंबे समय से बसें नहीं चल रहीं हैं, जबकि क्षेत्रीय लोगों और समाजसेवियों ने अनेक बार प्रार्थना पत्र-ज्ञापन देकर बसें चलवाने की मांग भी शासन से की थी।

इन मार्गों पर तीन निजी बसों का सहारा है लेकिन इनसे भी अयोध्या तक की यात्रा के लिए टुकड़ों में निजी साधनों के बल पर यात्रा पूरी करनी पड़ती है। उतरौला से अयोध्या तक की दूरी 80 किलोमीटर की है। रेहरा बाइस किलोमीटर और मनकापुर अड़तीस किलोमीटर है। इस मार्ग पर मनकापुर के लिए केवल एक निजी बस दिन में एक बार मिलता है, सादुल्लाहनगर व रेहरा के लिए भी दिन में केवल एक बार ही दो निजी बसें उपलब्ध हैं।

असमय आपातकाल मे यात्रा के लिए केवल बैटरी रिक्शा ही एकमात्र साधन है। स्थानीय लोगों ने अयोध्या तक के लिए नियमित रूप से सरकारी बसें चलवाने की मांग की है ताकि अयोध्या धाम पर दर्शन, मांगलिक कार्य व अन्य कार्यक्रमों के लिए सुविधा उपलब्ध हो सके।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi