Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी करने वाले पांच शातिर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी करने वाले पांच शातिर गिरफ्तार

कानपुर। रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए कलक्टरगंज पुलिस ने सोमवार को पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी के 16 मोबाइल फोन और 5,990 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपित रात में रेलवे स्टेशन परिसर में सो रहे यात्रियों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करते थे।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कलक्टरगंज पुलिस मोबाइल चोरी की घटनाओं की जांच कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सीपीसी कॉलोनी स्थित मॉल गोदाम के सामने घेराबंदी कर पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अजीत निवासी बिसंडा (बांदा), हर्षित उर्फ रुद्र प्रताप सिंह निवासी गंगा नगर (फतेहपुर), सोनू गुप्ता निवासी जवाहर नगर (बांदा), करण वर्मा निवासी विरगवां चमारी (जालौन) और शिवकुमार निवासी कोयला नगर, कानपुर के रूप में हुई है।

अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया है कि वे रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यात्रियों की जेब से मोबाइल और नकदी चोरी करते थे। चोरी के मोबाइल बाद में बेचकर रुपये आपस में बांट लेते थे। बरामद मोबाइलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है ताकि उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया जा सके।

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कलक्टरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi