Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने प्रेस क्लब अध्यक्ष के आवास पहुंचकर उनकी माताजी का लिया आशीर्वाद

सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने प्रेस क्लब अध्यक्ष के आवास पहुंचकर उनकी माताजी का लिया आशीर्वाद

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने रविवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी के आवास पर पहुंचकर उनके परिवार से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान उन्होंने द्विवेदी की बुजुर्ग माताजी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

सभापति के आगमन से द्विवेदी परिवार में आत्मीय माहौल देखने को मिला। कुंवर मानवेंद्र सिंह ने द्विवेदी की माताजी के चरण स्पर्श कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से भी स्नेहपूर्वक बातचीत की और पारिवारिक वातावरण में कुछ समय व्यतीत किया।
इस अवसर पर ओंकार धर द्विवेदी ने सभापति का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके इस स्नेहपूर्ण व्यवहार के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद जीवन में मार्गदर्शन और प्रेरणा देता है, और सभापति का इस प्रकार घर आकर आशीर्वाद लेना उनके परिवार के लिए गर्व और सम्मान की बात है।
कुंवर मानवेंद्र सिंह ने कहा कि समाज में बुजुर्गों का स्थान सर्वोपरि होता है और उनके अनुभवों से नई पीढ़ी को सीख मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत बनाते हैं।
मुलाकात का यह क्षण पूरी तरह आत्मीय और सौहार्दपूर्ण रहा, जिसने सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों की मिसाल पेश की।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi