Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
साइबर हेल्प डेस्क द्वारा वापस कराया गया 10,000 रुपये की धनराशि

साइबर हेल्प डेस्क द्वारा वापस कराया गया 10,000 रुपये की धनराशि

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने हेतु साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा सतत प्रभावी कार्रवाई करते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रलोभन देकर एवं झूठा विश्वास दिलाकर आवेदक से फ्राडर द्वारा गलत ट्रांजेक्शन करवाया गया था ।

आवेदक के साथ धोखाधड़ी (फ्रॉड) कर फ्राड खाते में ट्रांसफर हुए 10,000 रुपये की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गयी ।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः- प्रमोद कुमार पुत्र राम कृष्ण निवासी पजराभिरी थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर दिनाँक 02.12.2025 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक से फ्राडर द्वारा प्रलोभन देकर एवं झूठा विश्वास दिलाकर आवेदक के साथ धोखाधड़ी (फ्रॉड) कर फ्राड खाते में पैसा ट्रांसफर करवा लिया गया था । ठगी का अहसास होने पर आवेदक ने तत्काल थाना बेलहरकला में शिकायत दर्ज कराई । साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए NCRP पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत की गयी । पुलिस की प्रभावी पैरवी से 10000 रुपये की धनराशि को आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गयी ।
*साइबर हेल्प डेस्क:-* थानाध्यक्ष हरिकेश भारती, प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क उ0नि0 राजेश कुमार यादव, का0 दीनानाथ, का0 शैलेश यादव, म0का0 वैष्णवी शुक्ला ।

*अपील-* जनता से अनुरोध है कि किसी भी अनजान कॉल या ब्लैकमेलिंग के झांसे में न आएं । साइबर ठगी होने पर तत्काल Cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें ।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi