Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सैथा में उमड़ा आस्था का सैलाब,सुंदरकांड व भजन संध्या और विशाल भंडारे में जुटे हजारों श्रद्धालु

सैथा में उमड़ा आस्था का सैलाब,सुंदरकांड व भजन संध्या और विशाल भंडारे में जुटे हजारों श्रद्धालु

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर ग्राम सैथा में धार्मिक आस्था और भक्ति का भव्य संगम देखने को मिला।समाजसेवी विकास यादव,विशाल यादव एवं अंशु यादव के तत्वावधान में आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से सुंदरकांड पाठ के साथ हुई,जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी के जयघोष के बीच भक्ति रस का आनंद लिया।शाम होते ही आयोजित भजन संध्या ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।भजन गायकों द्वारा प्रस्तुत एक से बढ़कर एक भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।पूरे आयोजन स्थल पर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के उद्घोष गूंजते रहे।

विशाल भंडारे में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा।ग्रामीणों ने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का प्रेरणादायक आयोजन रहा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi