Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सलमान खान की लीगल टीम ने काला हिरण फिल्म निर्माता निर्देशक को भेजा नोटिस

सलमान खान की लीगल टीम ने काला हिरण फिल्म निर्माता निर्देशक को भेजा नोटिस

संभल । अभिनेता सलमान खान ने सन 1998 में राजस्थान के जोधपुर में काला हिरण का शिकार किया था जिसके ऊपर निर्माता निर्देशक अमित जानी के द्वारा फिल्म का निर्माण किया जा रहा है जिसको उन्होंने नाम दिया है काला हिरण जिसकी शूटिंग जनपद संभल की चंदौसी के एसएम कॉलेज में चल रही है।

फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही सलमान खान की लीगल टीम के द्वारा फिल्म के निर्माता निर्देशक अमित जानी को एक लीगल नोटिस जारी किया गया है जिसमें उनसे कहा गया है कि वह फिल्म का 20 जून को रिलीज होने वाला टीजर रिलीज न करें साथ ही इस विषय पर फिल्म ना बनाएं। वहीं इस विषय में बयान जारी कर जानकारी देते हुए निर्माता निर्देशक अमित जानी ने कहा कि जब उन्होंने उदयपुर के कन्हैयालाल के ऊपर उदयपुर फाइल्स बनाने का निर्णय लिया था तब भी उन्हें ऐसे नोटिस और धमकियां मिली थी लेकिन उन्होंने फिल्म बनाई और रिलीज भी की और वह इस फिल्म को भी बनाकर रिलीज करेंगे उनका कहना है कि उन्होंने सच्चाई दिखाई है और कुछ नहीं दिखाया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi