Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 24 शिकायतें, तीन का मौके पर निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 24 शिकायतें, तीन का मौके पर निस्तारण

बिजनौर। तहसील सदर में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

डीएम ने कहा कि जिन मामलों में स्थलीय जांच आवश्यक हो, उनमें संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें और तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने लंबित प्रकरणों का भी निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को आख्या के साथ संलग्न करने के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी सदर रितु रानी, तहसीलदार आशीष कुमार सीओ सदर अभय कुमार पाण्डे एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi