संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद सम्बन्धित अभियुक्त नाम पता कन्हैया पुत्र राम अधारे स्थाई पता मोती नगर एनडी पांडे गली थाना कोतवाली खलीलाबाद हाल पता अग्रवाल नेत्रालय के पीछे छोटी सरौली थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को एक अदद पीली धातु की चैन के साथ औद्योगिक क्षेत्र शमशान घाट के पास से गिरफ्तार किया गया है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनाँक 01.06.2026 को वादी विष्णु सिंह पुत्र प्रताप भानु सिंह निवासी केसार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 30.05.2026 को लगभग 11 बजे दिन में मेंहदावल बायपास पर छोला भटूरा खा रहा था तभी 01 अज्ञात व्यक्ति द्वारा मुझसे हाथापाई करते हुए झपट्टमारी करके मेरे गले से सोने का चैन छीन कर भाग गया । मेरे चैन की कीमत लगभग 02 लाख से ऊपर की है
*पुछताछ विवरण*- गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 30.05.2026 को मेंहदावल बायपास पर छोला भटूरा खा रहे एक व्यक्ति से झपट्टमारी करके उसका चैन लेकर भाग गया था ।

