लखनऊ। विभिन्न राज्यों एवं प्रदेश के अन्य जनपदों से पधारे शिक्षकों के बीच आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका स्नेहिल पांडे ने शैक्षिक नवाचार, समायोजी वातावरण तथा बच्चों को एफएलएन (फाउंडेशनल लर्निंग एंड न्यूमेरेसी) से जोड़ने हेतु सुनीता गांधी के देवी संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने बताया कि संस्थान से सीखी जा रही प्रैक्टिसेस को विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सही पद्धति अपनाकर कक्षा एक का बच्चा भी समाचार पत्र पढ़ सकता है तथा अलग-अलग तरीकों से पठन को सरल और रोचक बनाया जा सकता है।
ऑस्ट्रेलिया से आए विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
कार्यक्रम में बाल केंद्रित व्हाट्सएप चैटबोट के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया से आए थॉमस एवं सीईओ निक्सन ने भी अपने विचार साझा किए।
कई गणमान्य अधिकारी और शिक्षक रहे उपस्थित
इस अवसर पर पार्थ सारथी सेन शर्मा, संयुक्त सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश, दिल्ली से पधारे शिक्षा मंत्रालय के कई गणमान्य अधिकारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, संस्थापिका भारती गांधी, सुनीता गांधी, कर्नल मार्शल मनोज तिवारी तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए अल्फा कार्यक्रम से जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

