Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शिक्षकों के लिए बड़ा अवसर, नीट व जेईई निशुल्क कोचिंग के लिए BSEB ने जारी किया आवेदन

शिक्षकों के लिए बड़ा अवसर, नीट व जेईई निशुल्क कोचिंग के लिए BSEB ने जारी किया आवेदन

ई दिल्ली/पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए संचालित की जाने वाली निशुल्क JEE और NEET कोचिंग के लिए योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस पहल का उद्देश्य छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराने के लिए अनुभवी फैकल्टी उपलब्ध कराना है।

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। चयनित शिक्षकों को JEE और NEET की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।

इन विषयों के लिए होगी भर्ती
भर्ती प्रक्रिया के तहत फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित (मैथ्स) और बायोलॉजी विषय के शिक्षकों का चयन किया जाएगा। बोर्ड ने बताया कि उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी, जिन्हें JEE और NEET स्तर की कोचिंग कराने का पूर्व अनुभव है। इससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन मिल सकेगा और वे राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

क्या है योग्यता?
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में बीएससी (B.Sc.), एमएससी (M.Sc.) या एमटेक (M.Tech.) की डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा संबंधित विषय को पढ़ाने का अनुभव भी चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार होगा।

BSEB का मानना है कि अनुभवी शिक्षकों की नियुक्ति से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सहायता मिलेगी और उन्हें JEE तथा NEET जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi