Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
तंबाकू के प्रयोग से पर्यावरण को खतरा-अजय क्रांतिकारी

तंबाकू के प्रयोग से पर्यावरण को खतरा-अजय क्रांतिकारी

प्रतापगढ़। रविवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पर्यावरण सेना द्वारा मान्धाता के बुआपुर गांव में तंबाकू छोड़ो जागरूकता रैली का आयोजन कर लोगों को तंबाकू छोड़ने हेतु जागरूक किया गया।रैली में शामिल युवाओं ने लोगों को धूम्रपान और तंबाकू के प्रयोग से बचने का संदेश दिया।तंबाकू जागरूकता रैली बुआपुर से निकल कर कैलाकला हुए हुए हरखपुर मोड पर संपन्न हुई।

इस मौके पर कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड वाटर अवार्ड विजेता एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि धूम्रपान और तंबाकू के सेवन से पर्यावरण को खतरा है।तंबाकू से सेवन से सिर्फ व्यक्ति का शरीर एवं स्वास्थ्य ही प्रभावित नहीं होता बल्कि उसका परिवार भी नष्ट हो जाता है।उन्होंने कह कि जिन युवाओं को राष्ट्र और समाज को सही दिशा में ले जाने का कार्य करने चाहिए वही नौजवान आज नशे की गिरफ्त में आकर स्वयं के साथ पूरे परिवार और समाज को पीछे धकेल रहा है।अजय क्रांतिकारी ने तंबाकू के सेवन और पर्यावरण को रेखांकित करते हुए कहते हैं कि तंबाकू की खेती के लिए वनों की कटाई और कीटनाशकों के प्रयोग से जलवायु परिवर्तन को बल मिल रहा है और दुनिया जलवायु संकट की चपेट में है।तंबाकू की खेती में जल की अधिकता से जल संकट का सामना सबके लिए चुनौती है।उन्होंने सभी लोगों से सिगरेट,तंबाकू और गुटखे की लत से दूरी बनाकर भारत को नशा मुक्त देश बनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर आशीष पटेल,विजय सरोज,आदित्य सिंह,श्रवण तिवारी,निकिता, दीपा, संजना, नैना एकता, वर्षा सिंह, ज्योति एवं आपदा मित्र नमन कुमार तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi