Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
तुलसी का पानी पीने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं?

तुलसी का पानी पीने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं?

तुलसी : तुलसी के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को रोगों और संक्रमणों से लड़ने में मदद करते हैं। जिन लोगों को सर्दी खांसी और सीजनल इंफेक्शन रहता है उन्हें नियमित रूप से तुलसी के पानी का सेवन करना चाहिए।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में तुलसी का पानी मदद करता है। तुलसी का पानी ठंडा होता है जो पेट की समस्या में आराम पहुंचाता है। तुलसी के गुण आपके पाचन एंजाइम को एक्टिव कर देते हैं। जिससे गैस, एसिडिटी, अपच जैसी समस्या कम होती हैं।

तनाव और चिंता कम करने में तुलसी वाटर असरदार होता है। इससे कई तह के मानसिक स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। तुलसी का पानी मस्तिष्क को शांत बनाए रखता है और तनाव को कम करता है। इसे पीने से अच्छी नींद आती है। तुलसी के पानी में प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं जो दिमाग को एकाग्र बनाते हैं।

बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन में भी तुलसी का पानी फायदा करता है। तुलसी का पानी एक नेचुरल डिटोक्सिफायर है जो शरीर से गंदगी को निकालता है और बॉडी की क्लीनिंग में मदद करता है। इससे किडनी और लिवर का काम अच्छा होता है।

त्वचा और बालों के लिए भी तुलसी के पानी को अच्छा माना जाता है। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आपको कील मुहांसों की समस्या रहती है तो तुलसी पानी अच्छा है इससे त्वचा में निखार आता है और बालों की जड़ भी मजबूत बनती हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi