Dailyhunt
उतरौला में जाम बना नासूर, सुबह से रात तक जूझ रहे लोग; स्कूली बच्चे भी हलकान

उतरौला में जाम बना नासूर, सुबह से रात तक जूझ रहे लोग; स्कूली बच्चे भी हलकान

तरौला (बलरामपुर) । नगर में यातायात समस्या विकराल होती जा रही है। सुबह से देर रात तक लगने वाले जाम से आमजन के साथ स्कूली बच्चे भी परेशान हैं।

धूप में जाम में फंसते हैं बच्चे: सुबह स्कूल जाते समय और दोपहर छुट्टी के वक्त स्थिति सबसे खराब हो जाती है।

तेज धूप और गर्मी में छोटे-छोटे बच्चे पसीने से तर होकर जाम खुलने का इंतजार करते हैं। अभिभावकों का कहना है कि रोजाना बच्चों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा समस्या: श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे से गौसिया स्कूल तक, कारगिल मार्केट से ज्वाला महारानी मंदिर और गोंडा मोड़ तक सबसे अधिक जाम लगता है। कई बार जाम खुलने में एक घंटे तक लग जाता है। इससे लोगों का समय बर्बाद होता है और मानसिक व शारीरिक परेशानी भी बढ़ती है।

अतिक्रमण और अव्यवस्था बनी वजह: स्थानीय लोगों के अनुसार जाम की मुख्य वजह सड़क किनारे अवैध दुकानें और अनियंत्रित ऑटो-रिक्शा संचालन है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर टेलीकॉम दुकानों के अतिक्रमण और बाजार क्षेत्र में सड़क तक फैली दुकानों से मार्ग संकरा हो गया है। ऑटो चालक मनमाने तरीके से कहीं भी वाहन रोककर सवारी उतारते-चढ़ाते हैं, जिससे लंबी कतार लग जाती है। नगरवासियों ने प्रशासन से नियमित ट्रैफिक व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने और ऑटो-रिक्शा के लिए निर्धारित स्टैंड बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi