Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण को प्राथमिकता देते हुए आज दिनांक 04.07.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* द्वारा एक सराहनीय पहल की गई।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित आई.जी.आर.एस. (IGRS) प्रकोष्ठ एवं विभिन्न थानों में उत्कृष्ट व निष्ठापूर्ण कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
बेहतर कार्य निष्पादन और जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुलझाने वाले सभी अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया । इसके साथ ही, उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को 500-500 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया ।
*आई.जी.आर.एस. एवं सीएम डैशबोर्ड पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण व थानों पर जनसुनवाई को प्रभावी बनाने वाले निम्नलिखित पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया:-*
• आई.जी.आर.एस. सेल (IGRS Cell): प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय, हे0 का0 आदर्श श्रीवास्तव, का0 धनंजय शर्मा, का0 लल्लन पाल ।
• सी.एम. डैशबोर्ड (CM Dashboard):- हे0 का0 धृष्ट द्युम्न सिंह, 0 चंदन साहनी ।
• थाना कोतवाली खलीलाबाद:- प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दुबे, म0का0 पूर्णिमा पाण्डेय, का0 मनीष मिश्रा
• थाना धनघटा:- प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह, म0का0 ललिता देवी ।
• थाना मेहदावल:- प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, का0 विजय यादव, का0 अशोक वर्मा ।
• थाना दुधारा:- थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा, का0 संदीप यादव ।
• थाना महुली: थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय , का0 विनोद कुमार, का0 मुकेश चौरसिया ।
• थाना बखिरा:- थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी, म0का0 कुमकुम मिश्रा, का0 प्रवीण यादव ।
• थाना बेलहरकला:- थानाध्यक्ष हरिकेश भारती, म0 का0 कोमल देवी, का0 शैलेश यादव
• महिला थाना:- थानाध्यक्ष पूनम मौर्या का0 अजय मौर्या ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्यों की भूरि-भूरि सराहना की । उन्होंने उपस्थित पुलिस बल को संबोधित करते हुए निर्देश दिए कि: "जनता की शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी निस्तारण पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए । पीड़ित को न्याय दिलाना और उसकी समस्या का पूर्ण समाधान करना हमारा मुख्य कर्तव्य है। भविष्य में भी सभी अधिकारी व कर्मचारी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।"

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi