Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल - डीएम

वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल - डीएम

बस्ती - कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 12 जुलाई 2026 को 44 लाख पौधरोपण (वृहद वृक्षारोपण) अभियान की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान को केवल पौधारोपण तक सीमित न रखा जाए, बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं संवर्धन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पौधों के जीवित रहने की दर बढ़ाना सभी संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।
जिलाधिकारी ने वन विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, नगर निकाय, शिक्षा, उद्यान, सिंचाई, लोक निर्माण तथा अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करें तथा वृक्षारोपण स्थलों का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर लें। पौधों की गुणवत्ता, प्रजातियों के चयन तथा स्थानीय भौगोलिक एवं पर्यावरणीय परिस्थितियों के अनुरूप रोपण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान विभागवार लक्ष्य, पौधों की उपलब्धता, गड्ढों की खुदाई, सिंचाई व्यवस्था, पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड, नियमित मॉनिटरिंग तथा जियो-टैगिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अभियान की प्रत्येक गतिविधि की सतत निगरानी की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वृक्षारोपण के उपरांत पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण की कार्ययोजना पहले से तैयार रखी जाए, जिससे अभियान के अपेक्षित परिणाम प्राप्त हो सकें।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी देते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने का आश्वासन दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, डीएफओ डा. शिरीन, सीएमओ डा. राजीव निगम, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनन्द कुमार गुप्ता, एसडीएम हिमांशु कुमार, मनोज प्रकाश, उमाकान्त तिवारी, रश्मि यादव, शत्रुध्न पाठक, राजेश यादव, डीपीआरओ धनश्याम सागर, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, डीएचओ अरूण कुमार त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी अवधेश कुमार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, बीएसए अनूप तिवारी, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Tarun Mitra Hindi