Dailyhunt

Begusarai news: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कामयाबी, कोर्ट गेट पर नशीले पदार्थ के साथ धराया आरोपी

The Begusarai 1 week ago

Begusarai news: बेगूसराय पुलिस लगातार नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और कार्रवाई कर रही है. इस अभियान के बीच पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. ताजा मामला बेगूसराय कोर्ट परिसर के मुख्य गेट के सामने का है जहां सघन जांच के दौरान पुलिस ने एक युवक को धर-दबोचा है.

युवक के पास नशीले पदार्थ थे. आरोपी हाल ही में जेल से छूटा था और अपने भाई से मिलने कोर्ट पहुंचा था.

अभियान के तहत कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. कोर्ट परिसर में प्रवेश करने वाले हर किसी को रोक कर सघन तलाशी की जा रही थी. इसी क्रम में आरोपी की गतिविधि संदिग्ध लगने पर उसकी जांच की गई. सब इंस्पेक्टर धमेंद्र कुमार ओझा के नेतृत्व में पुलिस ने गेट पर ही तलाशी ली तो उसके पास से ढ़ेरों नशीले पदार्थ बरामद किए गए. तलाशी के दौरान उसके पास से निट्जासेन की गोलियां. रेक्सकॉफ डीएक्स कफ सिरप बोतल, भांग, स्टिंग एनर्जी ड्रिंक , एक मोबाइल फोन और कई अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए.

गिरफ्तार युवत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्मार गांव के वार्ड संख्या 3 के निवासी राजीव सिंह का पुत्र है. उसका नाम लखन कुमार है. पुलिस के अनुसार लखन कुमार आर्म्स एक्ट के एक मामले में वो जेल में बंद था. करीब 9 महीने जेल में रहने के बाद वो लगभग एक सप्ताह पहले ही जेल से बाहर आया था. जेल से बाहर आने के एक सप्ताह के अंदर ही वो फिर से अवैध नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया.

उसका भाई पीयूष कुमार उर्फ गोलू पिछले एक साल से जेल में बंद है. आज उसकी पेशी थी जिस वजह से वो अपने भाई से मिलने कोर्ट पहुंचा था. वहीं कोर्ट गेट
पर चलाए जा रहे सघन अभियान और सख्त जांच की वजह से वो पकड़ा गया. मौके पर मौजूद सब इंस्पेक्टर ने बताया कि कोर्ट के गेट पर सख्ती से जांच की जाती है और किसी को बिना तलाशी अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलती है. संदिग्ध मालूम पड़ने पर ही इसे रोका गया और नशीले पदार्थ बरामद हुए.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: The Begusarai