Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बारिश ने खोली निगम की पोल, मुख्य सड़क पर जलभराव से लोग परेशान

बारिश ने खोली निगम की पोल, मुख्य सड़क पर जलभराव से लोग परेशान

Monday, August 31, 2026

Search

बारिश ने खोली निगम की पोल, मुख्य सड़क पर जलभराव से लोग परेशान

August 29, 2026

Updated:August 29, 2026

ByTBN Desk

धनबाद। शहर के कई इलाकों में हुई बारिश ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी।धैया, मेमको मोड़ और कंबाइंड बिल्डिंग जाने वाली मुख्य सड़क पर चंद घंटे की बारिश के बाद ही जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।बारिश के दौरान मुख्य सड़क पर पानी लबालब भर गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही है। नालियों में गंदगी और कचरा जमा रहने से बारिश का पानी सड़कों पर ही फैल जाता है।मुख्य सड़क पर जलजमाव के कारण बाइक सवारों, छोटे वाहनों और पैदल राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।कई वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा।वहीं पैदल चलने वालों को भी सड़क किनारे से निकलने में दिक्कत हुई।स्थानीय निवासी सफाकत अंसारी ने नगर निगम की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हर बारिश में जलजमाव की समस्या सामने आती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए नालियों की नियमित सफाई और बेहतर जल निकासी की व्यवस्था नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि कुछ घंटे की बारिश में ही सड़क का तालाब में तब्दील होना निगम की तैयारियों पर सवाल खड़ा करता है।स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नगर निगम जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कर नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करे ताकि बारिश के दौरान मुख्य सड़कों पर जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

धनबाद। शहर के कई इलाकों में हुई बारिश ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी।धैया, मेमको मोड़ और कंबाइंड बिल्डिंग जाने वाली मुख्य सड़क पर चंद घंटे की बारिश के बाद ही जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।बारिश के दौरान मुख्य सड़क पर पानी लबालब भर गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही है। नालियों में गंदगी और कचरा जमा रहने से बारिश का पानी सड़कों पर ही फैल जाता है।मुख्य सड़क पर जलजमाव के कारण बाइक सवारों, छोटे वाहनों और पैदल राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।कई वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा।वहीं पैदल चलने वालों को भी सड़क किनारे से निकलने में दिक्कत हुई।स्थानीय निवासी सफाकत अंसारी ने नगर निगम की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हर बारिश में जलजमाव की समस्या सामने आती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए नालियों की नियमित सफाई और बेहतर जल निकासी की व्यवस्था नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि कुछ घंटे की बारिश में ही सड़क का तालाब में तब्दील होना निगम की तैयारियों पर सवाल खड़ा करता है।स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नगर निगम जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कर नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करे ताकि बारिश के दौरान मुख्य सड़कों पर जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

TBN Desk
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: The Bharat Now