Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: दिल्ली समेत 4 राज्यों के बदले अध्यक्ष,जानें किसे कहाँ की मिली कमान

बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: दिल्ली समेत 4 राज्यों के बदले अध्यक्ष,जानें किसे कहाँ की मिली कमान

BJP Major Reshuffle : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन के स्तर पर एक बड़ा कदम उठाते हुए चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदल दिया है. पार्टी आलाकमान द्वारा किए गए इस बड़े बदलाव के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा और पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा की कमान नए चेहरों को सौंपी गई है.

माना जा रहा है कि आने वाले चुनावों और सांगठनिक मजबूती को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

BJP Major Reshuffle:दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को कमान

बीजेपी ने देश की राजधानी दिल्ली में संगठन की कमान पूर्वी दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा को सौंपी है. हर्ष मल्होत्रा इस समय केंद्र सरकार में सड़क परिवहन मंत्रालय में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं. वह दिल्ली बीजेपी के निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की जगह लेंगे. दिल्ली में अगले दौर के सियासी समीकरणों के लिहाज से हर्ष मल्होत्रा की यह नियुक्ति बेहद अहम मानी जा रही है.

चुनावी राज्य पंजाब में सुनील जाखड़ की छुट्टी

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी ने राज्य में बड़ा दांव खेला है. पंजाब विधानसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम का समय बचा है, ऐसे में पार्टी ने सुनील जाखड़ की जगह नए नेता पर भरोसा जताया है. केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. ढिल्लों के सामने पंजाब में पार्टी के आधार को और मजबूत करने की बड़ी चुनौती होगी.

हरियाणा और त्रिपुरा को भी मिले नए अध्यक्ष

इस बड़े सांगठनिक फेरबदल में दिल्ली और पंजाब के अलावा हरियाणा और त्रिपुरा की प्रदेश इकाइयों में भी बदलाव किए गए हैं. इन दोनों राज्यों में भी पार्टी को चुनावी और सांगठनिक रूप से धार देने के लिए नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है.

हरियाणा में डॉ. अर्चना गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया है वहीं त्रिपुरा की जिम्मेदारी अभिषेक देवरॉय को सौंपी गई है. जेपी नड्डा के कार्यकाल और संगठन के आगामी एजेंडे के तहत राज्यों में यह नए बदलाव किए जा रहे हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: The Bharat Now