Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
केरल में कौन होगा नया CM? वायरल चिट्ठी ने खोला राज, इस दिग्गज के नाम पर लगी मुहर!

केरल में कौन होगा नया CM? वायरल चिट्ठी ने खोला राज, इस दिग्गज के नाम पर लगी मुहर!

Kerala New CM तिरुवनंतपुरम : केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि राज्य की कमान किसके हाथ में होगी. मुख्यमंत्री पद की इस दौड़ में अब एक बड़ा मोड़ आ गया है.

कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक के हाथ में दिखी एक 'वायरल चिट्ठी' ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है. इस चिट्ठी के आधार पर दावा किया जा रहा है कि केरल के अगले मुख्यमंत्री के रूप में केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) का नाम लगभग तय हो चुका है.

Kerala New CM:मुकुल वासनिक की चिट्ठी और 47 MLA का समर्थन

हाल ही में एआईसीसी (AICC) के केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने निर्वाचित विधायकों के साथ आमने-सामने बैठक की थी. इस बैठक के दौरान मुकुल वासनिक के हाथ में विधायकों के समर्थन वाली एक लिस्ट देखी गई, जिसकी फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के 63 निर्वाचित विधायकों में से 47 ने स्पष्ट रूप से केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया है.

वीडी सतीशन और चेन्निथला को लगा बड़ा झटका

मुख्यमंत्री पद की रेस में वीडी सतीशन और रमेश चेन्निथला के नाम भी मजबूती से चल रहे थे। सतीशन को जहां लोकप्रिय पसंद माना जा रहा था, वहीं उन्हें केवल 6 विधायकों का समर्थन मिला। दूसरी ओर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्निथला को महज 8 विधायकों का साथ मिला है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चेन्निथला के करीबी सहयोगी आई.सी. बालकृष्णन ने भी वेणुगोपाल और चेन्निथला दोनों का समर्थन कर सबको हैरान कर दिया।

सन्नी जोसेफ का रुख और रद्द हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

केपीसीसी (KPCC) अध्यक्ष सन्नी जोसेफ, जो अब तक वीडी सतीशन के समर्थक माने जा रहे थे, उन्होंने भी इस वायरल लिस्ट के अनुसार वेणुगोपाल के पक्ष में अपनी राय दी है। सन्नी जोसेफ के अलावा संदीप जी. वारियर, सजीव जोसेफ और उषा विजयन जैसे प्रमुख नामों ने भी वेणुगोपाल का ही समर्थन किया है। इस अचानक आए बदलाव के बाद सन्नी जोसेफ ने अपनी प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रद्द कर दी है, जिससे चर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया है।

खड़गे करेंगे अंतिम फैसला, इस दिन हो सकता है शपथ ग्रहण

विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अंतिम फैसला लेने का अधिकार दिया गया है। पर्यवेक्षक अपनी विस्तृत रिपोर्ट लेकर दिल्ली लौट चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि आलाकमान शनिवार या रविवार तक आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर सकता है।

अगले 48 घंटे बेहद अहम

कांग्रेस आलाकमान यदि जरूरी हुआ तो सतीशन, चेन्निथला और सन्नी जोसेफ को चर्चा के लिए दिल्ली बुला सकता है। मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान के दो दिनों के भीतर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होने की संभावना है, जिसमें यूडीएफ (UDF) के अन्य घटक दलों के नेता भी शामिल होंगे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: The Bharat Now