Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
"फोर्स बुलाकर खाली करा लें", राबड़ी देवी के बयान के बाद 10 सर्कुलर रोड पर भारी पुलिस तैनात

"फोर्स बुलाकर खाली करा लें", राबड़ी देवी के बयान के बाद 10 सर्कुलर रोड पर भारी पुलिस तैनात

टना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली कराने का मामला अब काफी गरमा गया है। इस विवाद में अब पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है।

दरअसल, भवन निर्माण विभाग द्वारा राबड़ी देवी को शुक्रवार (29 मई) को बंगला खाली करने का आधिकारिक नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस के मिलते ही बिहार की सियासत में भूचाल आ गया, जिसने राबड़ी देवी के पटना लौटते ही एक नया मोड़ ले लिया है।

"फोर्स बुलवाकर खाली करा दें आवास"

शुक्रवार को जब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी दिल्ली से वापस पटना लौटीं, तो हवाई अड्डे पर मीडिया ने उनसे इस नोटिस को लेकर सवाल किया। इस पर उन्होंने बेहद तल्ख तेवर दिखाते हुए साफ तौर पर कहा कि "फोर्स बुलवाकर आवास को खाली कर दें।" राबड़ी देवी के इस बयान के सामने आते ही बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई और प्रशासन भी तुरंत एक्शन मोड में आ गया।

बयान के डेढ़ घंटे बाद ही पहुंची भारी पुलिस फोर्स

राबड़ी देवी के इस चुनौती भरे बयान के महज डेढ़ घंटे बाद ही सचिवालय एसडीपीओ (SDPO) अनु कुमारी के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी अचानक 10 सर्कुलर रोड स्थित उनके आवास पर पहुंच गए। इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने से बंगले के बाहर भारी गहमागहमी का माहौल बन गया। एसडीपीओ अनु कुमारी खुद आवास के भीतर गईं और उन्होंने राबड़ी देवी से मुलाकात की। दोनों के बीच यह बातचीत लगभग 10 मिनट तक चली, जिसके बाद एसडीपीओ आवास से बाहर निकल गईं। इस अचानक हुई पुलिसिया कार्रवाई के बाद से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: The Bharat Now