Dailyhunt
Ramkripal Yadav के रिश्तेदार के घर फायरिंग, पथराव में तीन घायल

Ramkripal Yadav के रिश्तेदार के घर फायरिंग, पथराव में तीन घायल

टना। राजधानी के मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव में शुक्रवार देर रात बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी, पथराव और मारपीट की घटना सामने आई है।

इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग के साथ लाठी-डंडों और तलवार से हमला किया गया। बताया जा रहा है कि करीब 15 राउंड गोलियां चलाई गईं। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दो लोगों की हालत गंभीर

घायलों में मंत्री के समधी राजेंद्र सिंह के पुत्र पप्पू, स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह के बेटे मनीष उर्फ गुड्डू और नितीश उर्फ बबलू शामिल हैं। मनीष और नितीश की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं पप्पू को दानापुर के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

चार लोगों पर परिजनों ने लगाया आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो गोतिया (परिवार) के बीच जमीन विवाद अचानक हिंसक रूप ले लिया। सूचना मिलने पर मनेर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। परिजनों ने चार लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। आरोप है कि मुकेश, स्वर्गीय सतेंद्र के बेटे दीपक और प्रिंस समेत अन्य लोगों ने मिलकर करीब 15 राउंड फायरिंग की और तलवार, लाठी-डंडों तथा पथराव से हमला किया। परिजनों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: The Bharat Now