Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राष्ट्रीय एथलेटिक्स में इतिहास रचने पर सीएम योगी का संदेश,खेलों में नंबर-1 बनने की ओर उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय एथलेटिक्स में इतिहास रचने पर सीएम योगी का संदेश,खेलों में नंबर-1 बनने की ओर उत्तर प्रदेश

The Bharatnow

The Bharatnow

Tuesday, July 7, 2026

The Bharatnow

The Bharatnow

Search

65th Inter-State Athletics Championship लखनऊ : उत्तर प्रदेश में खेलों के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों की लगातार मिल रही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सफलताओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों और खिलाड़ियों के नाम एक प्रेरणादायक पाती लिखी है.

मुख्यमंत्री ने अपने खिलाडियों का मनोबल उंचा करते हुए कहा कि "मैदान की मिट्टी जीत और हार नहीं, बल्कि हर बार गिरकर उठना सिखाती है." उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश अब विकास के साथ-साथ खेलों में भी देश का नंबर-1 राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

65th Inter-State Athletics Championship : राष्ट्रीय एथलेटिक्स में यूपी ने रचा इतिहास

मुख्यमंत्री ने कहा कि 65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की पुरुष टीम ने पहली बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है. प्रदेश के खिलाड़ियों ने कुल 20 पदक जीतकर नया इतिहास रचा है. यह उपलब्धि राज्य में विकसित हो रही मजबूत खेल संस्कृति और बेहतर खेल सुविधाओं का परिणाम है.

हॉकी एशिया कप में भी यूपी का दम

सीएम योगी ने बताया कि अंडर-18 हॉकी एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम में उत्तर प्रदेश के पांच खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा भी बनेगी.

इन खिलाड़ियों पर पूरे प्रदेश को गर्व

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों दीप्ति शर्मा, प्रवीण कुमार, अन्नू रानी, सिमरन शर्मा और वंशिका अग्रवाल का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से देश-दुनिया में उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है.

एक दिन में नहीं बनते चैंपियन

सीएम योगी ने कहा कि "चैंपियन एक दिन में नहीं बनते और खेल संस्कृति भी रातोंरात विकसित नहीं होती." इसके लिए वर्षों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और बेहतर खेल ढांचे की आवश्यकता होती है. उत्तर प्रदेश सरकार इसी सोच के साथ खेलों के विकास पर निरंतर निवेश कर रही है.

गांव से लेकर मंडल तक मजबूत होगा खेल ढांचा

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए व्यापक स्तर पर खेल अवसंरचना विकसित कर रही है. इसके तहत-

  • प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं.

  • हर ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम बनाए जा रहे हैं.

  • सभी जनपदों में आधुनिक स्टेडियम विकसित किए जा रहे हैं.

  • मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय तैयार हो रहा है.

  • प्रत्येक मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे.

विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और सरकारी नौकरी की सुविधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं, वैज्ञानिक कोचिंग और उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सरकारी नौकरी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि प्रदेश के युवा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें।

खेल बच्चों को बुराइयों से दूर रखते हैं

सीएम योगी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों की खेल प्रतिभा को कभी न रोकें. उन्होंने कहा कि खेल नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं. खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं.

विकसित उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव बनेगी खेल भावना

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह समाज और राष्ट्र निर्माण का आधार भी हैं. यदि युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा तो यह विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. उन्होंने प्रदेश के खिलाड़ियों से लगातार बेहतर प्रदर्शन करने और उत्तर प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर रोशन करने का आह्वान किया.

The Bharatnow

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: The Bharat Now