Tuesday, September 15, 2026
Search
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
August 29, 2026
Updated:August 29, 2026
ByTBN Desk
Raipur Crime News
Raipur Crime News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे देने से इनकार करने पर एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है.
रायपुर ग्रामीण के सिलतरा थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार बटनदार चाकू भी बरामद किया है.
Raipur Crime News:शराब के लिए मांगे पैसे,इनकार करने पर किया हमला
पुलिस के मुताबिक, घटना ग्राम सांकरा स्थित घांसीदास बाबा मंदिर के पास की है.आरोपी विरेंद्र मनहर (24) कथित तौर पर प्रार्थी समीर कुर्रे के पिता हरिश्चंद्र कुर्रे के साथ गाली-गलौज और विवाद कर रहा था.
इसी दौरान आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे. पैसे देने से इनकार करने पर विवाद बढ़ गया.आरोप है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखे धारदार चाकू से समीर कुर्रे की गर्दन के पीछे वार कर दिया. हमले में युवक घायल हो गया.
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घायल युवक के परिजनों की शिकायत पर सिलतरा पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की.
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 47/2026 दर्ज किया है. मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3), 119(1) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की गई है.
घटना के बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी. पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण स्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा व उप पुलिस अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई.
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, चाकू भी बरामद
सिलतरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी विरेंद्र मनहर को गिरफ्तार कर पूछताछ की. पुलिस के अनुसार, पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया नुकीला और धारदार लोहे का बटनदार चाकू बरामद हुआ.
पुलिस ने बताया कि बरामद चाकू की कुल लंबाई करीब साढ़े 8 इंच है. इसमें लगभग 5 इंच लंबा धारदार फल और करीब साढ़े 3 इंच की मूठ है. पुलिस ने चाकू को विधिवत जब्त कर लिया है.
घायल युवक का कराया गया मेडिकल परीक्षण
पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल परीक्षण कराया. इसके अलावा घटनास्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा भी तैयार किया गया. जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया. कोर्ट ने आरोपी विरेंद्र मनहर को 11 सितंबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
आरोपी की गिरफ्तारी और चाकू बरामद करने की कार्रवाई में उप निरीक्षक शंकर लाल वर्मा, हेड कांस्टेबल कपिल चंद्रवंशी, कांस्टेबल अर्जुन डहरिया और मुकेश जांगड़े सहित सिलतरा थाना पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी.
Raipur Crime News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे देने से इनकार करने पर एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है. रायपुर ग्रामीण के सिलतरा थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार बटनदार चाकू भी बरामद किया है.
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, चाकू भी बरामद
घायल युवक का कराया गया मेडिकल परीक्षण
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
TBN Desk
