Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सूर्या हत्या'कांड:सीएम योगी का कड़ा संदेश,अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

सूर्या हत्या'कांड:सीएम योगी का कड़ा संदेश,अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Surya Murder Case गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के खोड़ा इलाके में हुए सनसनीखेज सूर्या चौहान हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार किया है. मुख्यमंत्री ने दोटूक शब्दों में साफ कर दिया है कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून पूरी ताकत व सख्ती के साथ अपना काम करेगा.

इस हाई-प्रोफाइल मामले में मुख्य आरोपी असद पहले ही पुलिस मुठभेड़ (एनकाउंटर) में ढेर हो चुका है, जबकि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों और उनकी साजिश की कड़ाई से जांच की जा रही है. पुलिस अब उन मददगारों और सफेदपोशों की तलाश में जुटी है, जिन्होंने किसी भी रूप में हमलावरों का साथ दिया था. तफ्तीश के दौरान कुछ और संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Surya Murder Case:'दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी' बर्दाश्त नहीं

एक सार्वजनिक मंच से जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी' और विश्वासघात जैसी हिंसक घटनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकतीं. उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि गाजियाबाद की इस वारदात ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है. मुख्यमंत्री ने अभिभावकों को भी नसीहत देते हुए कहा कि यदि कोई अपने बच्चों को सही संस्कार और सही दिशा नहीं दे पा रहा है, तो यह परिवार की एक बहुत बड़ी चूक और जिम्मेदारी है.

योगी आदित्यनाथ ने अपने तीखे तेवरों से यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ सरकार का 'जीरो टॉलरेंस' का रुख जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि यह धरती इतिहास को बनते और बिगड़ते दोनों रूपों में देख चुकी है, इसलिए अब समाज को सही और गलत के बीच का फर्क साफ तौर पर समझना होगा.

हत्या के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

सूर्या चौहान की बेरहमी से की गई हत्या के बाद से पूरे खोड़ा इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल बना हुआ है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है. दूसरी ओर, पीड़ित परिवार लगातार सरकार से न्याय की गुहार लगा रहा है और मामले से जुड़े सभी दोषियों को फांसी के फंदे तक पहुँचाने की मांग कर रहा है. मुख्यमंत्री के इस बड़े बयान के बाद शासन-प्रशासन हरकत में है और अपराधियों को यह कड़ा संदेश देने की कोशिश की गई है कि योगी सरकार में अपराध करने वालों का अंजाम बेहद भयानक होगा.

असद का घर होगा जमींदोज

सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर के बाद अब उसके घर पर 'बुलडोजर एक्शन' की तैयारी शुरू हो चुकी है. गाजियाबाद जिला प्रशासन ने असद के पिता नवाब के नाम पर दर्ज घर को अवैध बताते हुए 15 दिन के अंदर खाली करने का नोटिस चिपका दिया है. प्रशासन काकहना है कि तय समय में घर खाली नहीं हुआ तो इसे बुल्डोजर से जमींदोज कर दिया जाएगा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: The Bharat Now