Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
ट्रंप का नया अल्टीमेटम: ईरान के बाद अब ओमान को दी 'उड़ाने' की धमकी; कहा- चुनाव की परवाह नहीं, होर्मुज पर दादागीरी बर्दाश्त नहीं

ट्रंप का नया अल्टीमेटम: ईरान के बाद अब ओमान को दी 'उड़ाने' की धमकी; कहा- चुनाव की परवाह नहीं, होर्मुज पर दादागीरी बर्दाश्त नहीं

Trump Threatens Oman :अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) को लेकर ईरान के बाद अब ओमान को बेहद सख्त लहजे में धमकी दी है. ट्रंप ने दो टूक कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट एक अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्ता है और यहाँ किसी भी एक देश का कब्जा या दादागीरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

दुनिया के सभी देशों के जहाजों को यहाँ से बिना किसी रोक-टोक के गुजरने की पूरी आजादी होगी.

Trump Threatens Oman:मिड टर्म पोल की परवाह नहीं …

कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रंप ने अपनी आक्रामक नीति को साफ करते हुए कहा, "हम इस रास्ते पर पैनी नजर रखेंगे, लेकिन इसे कोई कंट्रोल नहीं कर सकता. ईरान इसे अपने कब्जे में लेना चाहता है, लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा. ओमान को भी बाकी देशों की तरह ही सामान्य व्यवहार करना होगा, नहीं तो उसे उड़ा देंगे. मुझे मिडटर्म चुनाव की कोई परवाह नहीं है."

'ईरान समझौता करना चाहता है, थक गया है'- ट्रंप

व्हाइट हाउस में हुई बैठक के दौरान ट्रंप ने ईरान पर भी जमकर निशाना साधा. ट्रंप ने कहा कि ईरान को लगा था कि वे बातचीत से पीछे हट जाएंगे और इंतजार करवाकर उन्हें थका देंगे. ट्रंप ने कहा, "तेहरान (ईरान) को लगा था कि मेरे सामने मिडटर्म चुनाव हैं तो मैं दबाव में आ जाऊँगा, लेकिन मुझे इसकी कोई परवाह नहीं है. अब ईरान के पास समझौता करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है और वह सिर्फ डील करना चाहता है."

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

  • 1. डील का दावा और अमेरिका का इनकार: ईरानी मीडिया ने दावा किया कि अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने के लिए एक शुरुआती ड्राफ्ट तैयार हुआ है, जिसमें होर्मुज से अमेरिकी सेना हटाने की बात है. हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत करार दिया है.

  • 2. लेबनान में इजराइली कोहराम: दक्षिणी लेबनान में इजराइल ने अपने हवाई हमले तेज कर दिए हैं. ताजा हमलों में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है और 40 से ज्यादा घायल हैं, जिसके बाद इलाके से बड़े पैमाने पर पलायन शुरू हो गया है.

  • 3. 10 भारतीय नाविकों की रिहाई: भारत के कूटनीतिक प्रयासों को बड़ी कामयाबी मिली है. ईरान ने जुलाई 2025 से हिरासत में रखे गए 10 भारतीय नाविकों को रिहा कर दिया है. सभी नाविक सुरक्षित हैं और जल्द भारत लौटेंगे.

  • 4. हमास का नया कमांडर ढेर: इजराइल ने गाजा सिटी में एक रिहाइशी इमारत पर सटीक हवाई हमला कर हमास की सैन्य शाखा के नए कमांडर 'मोहम्मद ओदेह' को मार गिराने का दावा किया है.

  • 5. बंदर अब्बास पोर्ट के पास धमाके: ईरान के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बंदर अब्बास शहर के पूर्वी इलाके में तीन बड़े धमाके सुने गए, जिसके बाद ईरान ने कुछ समय के लिए अपना एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया था.

ईरान-अमेरिका में बढ़ी तल्खी, कुवैत बेस पर हमले का दावा

मिडिल ईस्ट में भले ही अभी सीजफायर खत्म नहीं हुआ है, लेकिन तनाव चरम पर पहुंच गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक अमेरिकी तेल टैंकर सहित चार जहाजों ने अपना ट्रैकिंग सिस्टम बंद कर दिया था. जब ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने पहचान मांगी और जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने चेतावनी के लिए फायरिंग कर दी.

इसके जवाब में अमेरिकी सेना ने बंदर अब्बास एयरपोर्ट के पास तीन ठिकानों पर बमबारी की. पलटवार करते हुए IRGC ने भी कुवैत में स्थित एक अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाने का दावा किया है.

ग्लोबल मार्केट धड़ाम, कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती इस जंग का सीधा असर अब दुनिया भर के बाजारों पर दिखने लगा है. एशियाई शेयर बाजार (दक्षिण कोरिया, हॉन्ग कॉन्ग और ऑस्ट्रेलिया) भारी गिरावट के साथ खुले हैं.

क्रूड ऑयल का भाव: खाड़ी देशों में युद्ध के बाद कच्चे तेल की सप्लाई रुकने की आशंका से कीमतों में भारी उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) की कीमत बढ़कर 95 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है, जबकि अमेरिकी क्रूड ऑयल फ्यूचर्स 91 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर चुका है। इससे आने वाले दिनों में दुनिया भर में कड़े आर्थिक संकट के संकेत मिल रहे हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: The Bharat Now