Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
उठनी थी डोली, उठ गई अर्थी; शादी से 12 दिन पहले दूल्हे की सड़क हादसे में मौत

उठनी थी डोली, उठ गई अर्थी; शादी से 12 दिन पहले दूल्हे की सड़क हादसे में मौत

रभंगा | बिहार के दरभंगा जिले में कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे-56 पर शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। उसरी घाट गांव के समीप दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में दो युवकों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

मृतकों की पहचान विद्यानंद निषाद और स्वतंत्र कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

दिल दहला देने वाली बात यह है कि मृतक विद्यानंद निषाद की 30 अप्रैल को शादी होने वाली थी। वह आंध्र प्रदेश में एक निजी नौकरी करता था और विवाह के लिए ही 10 दिन पहले घर आया था। शुक्रवार शाम वह अपने मित्र के साथ बुआ के घर शादी का निमंत्रण देने जा रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी।

अस्पताल में तोड़ा दम

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी को कुशेश्वरस्थान पीएचसी पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने विद्यानंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल स्वतंत्र कुमार ने इलाज के दौरान डीएमसीएच में दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार और होने वाले ससुराल में कोहराम मच गया है। विद्यानंद की माँ का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की कार्रवाई

नदी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में शामिल बाइक को जब्त कर लिया गया है और मामले की छानबीन जारी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: The Bharat Now