Dailyhunt
IPL2026 : बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया

IPL2026 : बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया

खिरी गेंद तक चले एक हाई स्कोरिंग मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने गुजरात टाइटन्स को उन्हीं के घर में महज 6 रन से हरा दिया। इस मैच का नतीजा आखिरी ओवर में निकला। आखिरी ओवर में गुजरात को जीतने के लिए 11 रनों की जरूरत थी, उसके तीन विकेट बाकी थे लेकिन 5वीं गेंद पर राशिद खान का विकेट गिरने के साथ ही गुजरात की उम्मीदों पर पानी फिर गया और गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 204 रन ही बना सकी।

राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 6 विकेट पर 210 रन टांग दिए। राजस्थान की ओर से ध्रुव जरेल ने 42 गेंदों में ताबड़तोड़ 75 रन ठोक डाले जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनके अलावा यशश्वी जायसवाल ने 55 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 31 रन ठोक डाले।

इसके जवाब में गुजरात टाइटन्स ने धुआंधार शुरुआत की। लेकिन बीच में उसके विकेट गिरने से टीम पर दबाव आ गया और फिर आखिर में राशिद खान टीम को जीत के मुहाने तक ले भी गए थे लेकिन मैच जीता नहीं जा सका। गुजरात की तरफ से सुदर्शन ने 44 गेंदों में सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। बटलर, राशिद खान और रबाडा ने भी छोटी-छोटी लेकिन उपयोगी पारी खेली लेकिन गुजरात टाइटंस राजस्थान रॉयल्स से 6 रन पीछे रह गई।

स्कोर इस प्रकार रहा- राजस्थान रॉयल्स- 210/6, गुजरात 204/8

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: The Federal desh