Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
J&K:  शोपियां में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, लश्कर का आतंकी ढेर

J&K: शोपियां में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, लश्कर का आतंकी ढेर

म्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए आतंकवाद विरोधी अभियान में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए इसे संयुक्त अभियान की बड़ी सफलता बताया है।

अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के मीमंदर इलाके में स्थित घने बागों में 3 जुलाई को तलाशी अभियान शुरू किया गया था। यह क्षेत्र सात गांवों में फैला हुआ है। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "भाग सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते। शोपियां एसओजी ने सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ के साथ संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को मार गिराया।"पिछले पांच दिनों से जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और 44 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके की कड़ी घेराबंदी कर रखी थी। इस दौरान समय-समय पर आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी भी होती रही।

अधिकारियों ने इससे पहले घिरे हुए आतंकवादियों की पहचान लतीफ और जाकिर के रूप में की थी। फिलहाल मारे गए आतंकवादी की पहचान और अभियान से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतजार है। सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान क्षेत्र में जारी है।

(पीटीआई इनपुट के आधार पर। शीर्षक को छोड़कर इस समाचार का संपादन नहीं किया गया है और इसे सिंडिकेटेड फीड से स्वतः प्रकाशित किया गया है।)

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: The Federal desh