Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कूटनीति में मिठास! मोदी-मेलोनी का 'Melodi' वीडियो वायरल

कूटनीति में मिठास! मोदी-मेलोनी का 'Melodi' वीडियो वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली की राजधानी रोम पहुंचे, जहां अहम कूटनीतिक चर्चाओं के बीच एक बेहद दिलचस्प और हल्का-फुल्का पल देखने को मिला। पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लोकप्रिय 'पारले मेलोडी' टॉफी गिफ्ट की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस खास पल का वीडियो खुद जॉर्जिया मेलोनी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर 'Melodi' ट्रेंड करने लगा और यूजर्स दोनों नेताओं की शानदार केमिस्ट्री की चर्चा करने लगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वायरल सेल्फी वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में मेलोनी मुस्कुराते हुए कहती हैं,"प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए एक बहुत, बहुत अच्छी टॉफी गिफ्ट लेकर आए हैं।"इसके बाद पीएम मोदी कैमरे के सामने 'मेलोडी' चॉकलेट का पैकेट दिखाते हुए मजाकिया अंदाज में कहते हैं - "मेलोडी!"

यह सुनते ही दोनों नेता हंस पड़ते हैं। सोशल मीडिया पर यह पल लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इसे दोनों नेताओं की दोस्ती और सहज रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है।

क्या है 'Melodi' का मतलब?

दरअसल, 'Melodi' शब्द सोशल मीडिया पर काफी समय से ट्रेंड कर रहा है। यह शब्द इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni और भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi के नामों को जोड़कर बनाया गया है:

Meloni + Modi = Melodi

यह शब्द पहली बार तब चर्चा में आया था, जब पिछले वर्षों में दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने एक सेल्फी वीडियो पोस्ट करते हुए कहा था -

"Hello from the Melodi team."

इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों नेताओं की दोस्ती और तालमेल को 'Melodi' नाम दे दिया। अब पीएम मोदी ने उसी ट्रेंड को मजेदार अंदाज में आगे बढ़ाते हुए मेलोनी को सचमुच की 'Melody' टॉफी गिफ्ट कर दी।

कूटनीति के बीच दोस्ती की मिठास

यह हल्का-फुल्का पल केवल सोशल मीडिया ट्रेंड तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत और इटली के मजबूत होते रिश्तों का भी संकेत माना जा रहा है।रोम यात्रा के दौरान पीएम मोदी और पीएम मेलोनी के बीच व्यापार, रक्षा, तकनीक, क्लीन एनर्जी और भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।इसके अलावा पीएम मोदी ने रोम के ऐतिहासिक 'कोलोसियम' का भी दौरा किया। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

सोशल मीडिया पर छाया 'Melodi' मोमेंट

'मेलोडी' टॉफी वाला यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स, रील्स और मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने इसे "सबसे स्वीट डिप्लोमैटिक मोमेंट" बताया, जबकि कुछ ने इसे भारत-इटली संबंधों की नई पहचान कहा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: The Federal desh