Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रक्षाबंधन पर बाबा रामदेव ने कंगना रनौत को भेजी मिठाई, कंगना बोलीं- बड़े भाई प्रेम स्वीकार

रक्षाबंधन पर बाबा रामदेव ने कंगना रनौत को भेजी मिठाई, कंगना बोलीं- बड़े भाई प्रेम स्वीकार

क्षाबंधन के मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के बीच हालिया विवाद में अब नरमी के संकेत मिले हैं। बाबा रामदेव ने कंगना रनौत के लिए राखी, मिठाई और तोहफा भेजा।

इसके साथ ही उन्होंने पुराने मतभेदों को पीछे छोड़कर संवाद और आपसी प्रेम के साथ आगे बढ़ने की बात कही।

रामदेव की इस पहल के बाद कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया दी। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बाबा रामदेव का वीडियो शेयर किया और रक्षाबंधन के मौके पर उनके संदेश का स्वागत किया।

कंगना ने लिखा, "त्योहार का दिन होता है सब भूल-चूक माफ करने के लिए। मेरे भाई बाबा रामदेव जी ने बहुत अच्छी बात कही कि विवाद नहीं, संवाद होना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि रक्षाबंधन के दिन वह रामदेव की भेजी मिठाई और बड़े भाई का प्रेम, दोनों स्वीकार करती हैं। कंगना ने इसके लिए बाबा रामदेव का धन्यवाद किया और उनकी लंबी आयु की कामना की।

कैसे शुरू हुआ था विवाद?

दरअसल, दोनों के बीच विवाद कंगना रनौत के Gen-Z प्रदर्शनकारियों को लेकर दिए गए एक बयान के बाद सामने आया था। कंगना ने प्रदर्शन और युवाओं से जुड़े मुद्दे पर टिप्पणी की थी, जिस पर बाबा रामदेव ने प्रतिक्रिया देते हुए उनके बयान की आलोचना की थी। इसके बाद दोनों की ओर से सार्वजनिक तौर पर बयान सामने आए थे।

हालांकि, रक्षाबंधन के अवसर पर बाबा रामदेव की ओर से राखी और मिठाई भेजे जाने तथा कंगना की सकारात्मक प्रतिक्रिया से इस विवाद को लेकर माहौल बदलता नजर आ रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: The Federal desh