Vivo जो एक मशहूर स्मार्टफोन कंपनी है, जल्दी ही अपना एक और नया फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन को लेकर कंपनी एक बार फिर से चर्चा में है।
कंपनी इसे Vivo Y600 Pro के नाम से लॉन्च करने वाली है।
इस फोन का ऑफिशियल टीज़र भी जारी कर दिया गया है, जिससे यूजर्स को इसके कुछ खास फीचर्स के बारे में पता चल चुका है। आइए देखते हैं टीज़र से क्या जानकारियां सामने आई हैं।
इस स्मार्टफोन की एक बड़ी खूबी यह हो सकती है कि इसमें आपको 10,000mAh की बड़ी बैटरी देखने के लिए मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बैटरी इसे बाकी फोनों से अलग और ज्यादा बेहतर बना सकती है। इसके साथ 90W Fast Charging का सपोर्ट दिया जा सकता है, जिससे इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद भी इसे जल्दी चार्ज किया जा सकेगा।
Vivo Y600 Pro Design की बात करें तो यह टीज़र में दिखाई दिया है। इससे पता चलता है कि यह फोन पर्पल कलर में आएगा, जो काफी अट्रैक्टिव और प्रीमियम सा फील देगा। फोन के रियर साइड में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसे गोल्डन एक्सेंट के साथ सजाया गया है। यह डिजाइन इसे प्रीमियम बनाने के साथ-साथ काफी स्टाइलिश भी बनाता है।

अगर अब बात करें इसके डिस्प्ले सेक्शन की, तो उम्मीद जताई जा रही है कि Vivo Y600 Pro में 6.67 इंच का OLED Display दिया जा सकता है। इसका रिजॉल्यूशन 1.5K होगा और यह 120Hz Refresh Rate के साथ आ सकता है।
इससे वीडियो देखने और गेम खेलने का एक्सपीरियंस और बेहतर हो सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें आपको Dimensity 7400 Chipset से बेहतर चिपसेट देखने के लिए मिल सकता है।

जिन लोगों को फोटोग्राफी का काफी शौक है, यह उनके लिए भी एक अच्छा फोन बन सकता है। रिपोर्ट का कहना है कि Vivo Y600 Pro Camera काफी हाई लेवल का हो सकता है। इसमें कंपनी 50MP या उससे ज्यादा का कैमरा दे सकती है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। बाकी कैमरा डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन जैसे-जैसे इसका लॉन्च करीब आएगा, इसके बाकी फीचर्स और कीमत की जानकारी भी सामने आ जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:

