Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
आयुष्मान कार्ड बनाये जाने तथा विशेष संचारी रोग नियंत्रण,दस्तक अभियान के संबंध में समीक्षा बैठक हुई संपन्न

आयुष्मान कार्ड बनाये जाने तथा विशेष संचारी रोग नियंत्रण,दस्तक अभियान के संबंध में समीक्षा बैठक हुई संपन्न

रेली,03जुलाई।जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कल आयुष्मान कार्ड बनाये जाने तथा विशेष संचारी रोग नियंत्रण,दस्तक अभियान के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के कार्य में गति लायी जाये।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु समस्त सी. एच.सी तथा पी. एच.सी को लक्ष्य आवंटित किया जाये और अभियान चलावाया जाए जिससे कि अधिक से अधिक पात्रों का आयुष्मान कार्ड बन सकें।

उन्होंने कहा कि जिस गांव में आयुष्मान कार्ड की पेंडेंसी अधिक है वहां पर चौपाल लगाकर पेंडेंसी को समाप्त किया जाए तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।

बैठक में उन्होंने समस्त सी. एच.सी तथा पी. एच.सी के डॉक्टर को निर्देश देते हुए कहा कि जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं उनकी फीडिंग पोर्टल पर अवश्य अपलोड की जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि इसकी सप्ताह में एक बार ब्लॉक स्तर पर बैठक भी की जाए। आयुष्मान कार्ड माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है तथा इसकी शासन स्तर से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इस निर्देश दिए जाते है।

बैठक निर्देश दिए गए कि समस्त सी. एच.सी तथा पी. एच.सी के डॉक्टर अपने निर्धारित समय पर अपने चिकित्सा केन्द्रो पर अवश्य बैठे इसके पश्चात ही कहीं निरीक्षण हेतु जाये।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि अभियान के अंतर्गत जहां-जहां से रैलियां निकाली जाए इसकी सूचना उच्च स्तर पर अधिकारियों को अवश्य उपलब्ध कराए। दस्तक अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाये।

बैठक में निर्देश दिए गए कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत डेंगू तथा मलेरिया के केस जिन गांवों में अधिक आ रहे हैं वहां पर फागिंग तथा एंटी लार्वा का स्प्रे कराया जाए।

बैठक में निर्देश दिए गए कि जन आरोग्य मेले जिन-जिन जगहों पर लगाए जाएं वहां पर संबंधित डॉक्टर अवश्य निरीक्षण करें और लगातार मॉनिटरिंग की जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विश्राम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत सिंह सहित समस्त सी. एच.सी तथा पी. एच.सी के डॉक्टर उपस्थित रहे।
बरेली से अखिलेश चन्द्र सक्सेना की रिपोर्ट

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: The Lucknow Tribune